विवेकानन्द शिला स्मारक क्रमविकास

विवेकानन्द शिला स्मारक का प्रतीयमान प्रवास

विवेकानन्द शिला स्मारक से संबंधित प्रमुख घटनाओं का काल - क्रम :-

1962 - 1963 में स्वामी विवेकानन्द की जन्म शताब्दी के अवसर पर उनके एक भव्य स्मारक के निर्माण का विचार उत्स्फूर्त हुआ

01 अगस्त 1962    अपंजीकृत समिति ने कार्य शुरू किया

15 सितम्बर 1962    प्रथम तदर्थ समिति की बैठक मद्रास में सम्पन्न हुई

19 सितम्बर 1962    सुचिन्द्रम् देवास्सम मण्डल ने तट से विवेकानन्द शिलास्मारक के बीच नौका-परिवहन की अनुमति प्रदान की, यह सेवा शाम को शुरू हुई

02 अक्टूबर 1962   शिलास्मारक पर क्रॉस लगाने और हटाने से उत्पन्न वैमनस्य को ध्यान में रखते हुए वहाँ सशस्त्र पुलिस बल की नियुक्ति की गई

10 अक्टूबर 1962    सुचिन्द्रम् देवास्सम मण्डल द्वारा विवेकानन्द शिला पर स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा के निर्माण की अनुमति प्रदान की गई

11 नवम्बर 1962   कार्यकारी समिति के सदस्य, अखिल भारतीय समिति के लिए निर्वाचित हुए

17 जनवरी 1963    शिला पर संगमरमर का एक शिलालेख प्रतिस्थापित किया गया और कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानन्द की जन्मशताब्दी मनाई गई

29 मार्च 1963    अखिल भारतीय स्वामी विवेकानन्द शताब्दी समारोह समिति और विवेकानन्द शिलास्मारक समिति पंजीकृत हुई

20 अप्रैल 1963    शिला स्थित शिलालेख को विरोधियों द्वारा खण्डित किया गया

16 मई 1963     शिलालेख को तोड़कर समुद्र में फैंक दिया गया

11 अगस्त 1963    एकनाथजी रानडे संगठन सचिव बने

23 दिसम्बर 1963   एकनाथजी ने सांसदों से आवेदन – पत्र पर पहला हस्ताक्षर लिया

26 दिसम्बर 1963    323 सांसदों के हस्ताक्षर के साथ आवेदन - पत्र प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को सौंप दिया गया

29 अगस्त 1964     मुख्य अभियंता और वास्तुकार / स्थपति एस. के. आचारी की स्मारक-योजना को समिति ने स्वीकृति दी

24 सितम्बर 1964   मद्रास सरकार, विवेकानन्द शिला पर स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा - निर्माण की अनुमति देती है

06 नवम्बर 1964     स्मारक निर्माण हेतु पहला पत्थर तोड़ा गया

03 सितम्बर 1966    शिला परिक्षण हेतु नमूने के लिए छेदन-कार्य की शुरूआत

12 दिसम्बर 1967     शिला पर पत्थर की चिनाई का कार्य शुरू हुआ, इसमें ध्यान कक्ष के कार्य को प्राथमिकता दी गई

03 दिसम्बर 1967   स्वामी विवेकानन्द द्वारा परिकल्पित गतिविधियों के संचालन हेतु ‘विवेकानन्द केन्द्र” नाम सुझाया गया

19 जून 1968   शिला पर विद्युत – व्यवस्था हेतु समुद्र के तल में केबल बिछाई गई

18 सितम्बर 1968    श्रीपाद मण्डपम् के निर्माण की अनुमति प्राप्त हुई

27 दिसम्बर 1968    शिलास्मारक के उद्घाटन के लिए 9 मार्च 1970 का दिन निश्चित किया गया

06 मार्च 1970    ध्यान मण्डपम् और श्रीपाद मण्डपम् का कार्य पूर्ण हुआ

16 जुलाई 1970   मुख्य शिखर, परिपथ एवं बिजलीघर का कार्य सम्पन्न हुआ

21 जुलाई 1970    परिसर का नामकरण “विवेकानन्दपुरम्” किया गया

21 अगस्त 1970    श्रीपाद मण्डपम् राष्ट्र को अर्पित किया गया

02 सितम्बर 1970   विवेकानन्द शिलास्मारक की प्राण – प्रतिष्ठा हेतु राष्ट्रपति वी.वी. गिरि द्वारा उद्घाटन सम्पन्न हुआ

26 दिसम्बर 1971    ध्वजारोहण हेतु ध्वजस्तम्भ तैयार हो गया

07 जनवरी 1972   “विवेकानन्द केन्द्र” अस्तित्व में आया, तब से प्रतिदिन विवेकानन्द शिलास्मारक पर सूर्योदय वेला में ध्वजारोहण और सूर्यास्त के समय ध्वजावतरण किया जाता है I